Slap Controversy: खुद को थप्पड़ मारने की ये कीमत दी थी गौहर खान ने!
एक चुटकी सिंदूर की कीमत तो आप सब जानते हैं लेकिन एक थप्पड़ की कीमत हम आपको बताते हैं। कोई अगर आपको भरी महफिल में 150 करोड़ जनता के सामने एक तमाचा जड़ दे तो कैसा लगेगा। लेकिन अगर आपको पता हो कि उस एक थप्पड़ से आप अचानक ही रातों रात हर चैनल के मोस्ट वांटेंड बन जाएंगे, तब कैसा लगेगा। दोनों ही बातें आपकी सोच और मानसिकता पर निर्भर करेगी।
बात हो रही है गौहर खान और उनको पड़े थप्पड़ की। मुजरिम ने अब जाकर यह कहकर सनसनी मचा दी कि गौहर खान ने उस शख्स को खुद ही उन्हें थप्पड़ मारने को कहा था। ज़ी न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में मो. अकील मलिक नाम के इस शख्स ने सारे मामले को बड़ी शातिर तरीके से यह कहकर मोड़ दिया है कि गौहर ने खुद ही उन्हें थप्पड़ मारने को कहा था।
गौहर के छोटे कपड़ों ने ज़रूर लड़के को उकसाया होगा: एजाज़ खाऩ
इस शख्स ने इंटरव्यू में कहा कि वो 28 नवंबर के पहले गौहर को जानता भी नहीं था। गौहर से मुलाकात होने के बाद उसने गौहर को बताया कि वो उनका बहुत बड़ा फैन है और फिल्मों में काम करना चाहता है। गौहर खान ने उन्हें दबंग 3 में काम दिलवाने का वादा पर इसके बदले में उन्हें थप्पड़ मारने को कहा। शख्स के मुताबिक गौहर ने वादा भी किया था कि वो उसे बचा लेंगी। पुलिस इस नए पेंच पर छानबीन कर रही है। इस पूरे वाकये का गवाह गौहर खान का ड्राइवर भी है।


Click it and Unblock the Notifications
