..................... संजय लीला भंसाली का बड़ा ऐलान, गंगूबाई काठियावाड़ी से सरप्राइज, आलिया भट्ट के फैंस हो जाएंगे खुश | Gangubai Kathiawadi’s teaser starring Alia Bhatt to release on sanjay leela bhansali birthday - Hindi Filmibeat

संजय लीला भंसाली का बड़ा ऐलान, गंगूबाई काठियावाड़ी से सरप्राइज, आलिया भट्ट के फैंस हो जाएंगे खुश

संजय लीला भंसाली का 24 फरवरी को जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने बड़ा ऐलान कर दिया है। आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का टीजर वह इस मौके पर रिलीज करने जा रहे हैं।संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट दोनों ही पिछले कुछ समय से इस फिल्म को लेकर बिजी चल रहे थे। अब फैंस को पहली बार गंगूबाई काठियावाड़ी का पहला लुक देखने को मिलेगा। इससे पहले फिल्ममेकर्स ने कुछ पोस्टर शेयर किए हैं।

आलिया भट्ट इस फिल्म में एकदम डिफरेंट किरदार में नजर आने वाली है और इसी के चलते फैंस उन्हें देखने के लिए काफी एक्साइटिड हैं। भंसाली की फिल्म में आलिया भट्ट खुद काम करके काफी खुश हैं। बीच में तो खबरें ये भी आई थीं कि भंसाली आलिया के काम से इंप्रेस हो गए हैं और दोनों किसी अन्य फिल्म पर डिस्कस कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि भंसाली की किसी अन्य फिल्म में एक बार फिर आलिया भट्ट नजर आ सकती हैं।

दिवाली पर रिलीज होगी गंगूबाई काठियावाड़ी

दिवाली पर रिलीज होगी गंगूबाई काठियावाड़ी

कुछ समय पहले ही सामने आया है कि आलिया भट्ट द्वारा अभिनीत फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी इस साल 2021 में रिलीज होगी। दिवाली के मौके पर इस बार अक्षय कुमार की पृथ्वीराज और शाहिद कपूर की जर्सी भी रिलीज हो रही है।

अजय देवगन भी दिखेंगे

अजय देवगन भी दिखेंगे

लगातार खबरें आ हैं कि अजय देवगन आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी में कैमियो के तौर पर नजर आ सकते हैं।वह एक खूंखार अंडरवर्ल्ड डॉन की भूमिका में दिख सकते हैं। कहा गया था कि इसके लिए अजय देवगन करीब 10 दिन का समय भी निकालने वाले हैं।

संजय लीला भंसाली की हीरामंडी

संजय लीला भंसाली की हीरामंडी

पिछले कुछ समय से भंसाली की फिल्म हीरामंडी भी चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि भंसाली और आलिया के बीच काम में अच्छा तालमेल बैठ गया है और दोनों हीरामंडी में भी साथ में काम कर सकते हैं। ये भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट है, लेकिन अभी ऐसा ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ।

भंसाली के ओटीटी पर डेब्यू की चर्चा

भंसाली के ओटीटी पर डेब्यू की चर्चा

कुछ समय पहले संजय लीला भंसाली के डिजिटल डेब्यू की खबरें भी आई थीं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भंसाली ओटीटी के लिए एक नई पीरियड ड्रामा फिल्म बनाएंगे जिसमें वह ऋचा चड्ढा को कास्ट कर सकते हैं।

CIRKUS: रोहित शेट्टी ने दिखाया धमाकेदार एक्शन सीन, सेट पर पलटी कार- वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X