..................... CIRKUS: रोहित शेट्टी ने दिखाया धमाकेदार एक्शन सीन, सेट पर पलटी कार- वीडियो देख उड़ जाएंगे होश | Rohit Shetty Share action scene video dangerous car stunt during cirkus shooting - Hindi Filmibeat

CIRKUS: रोहित शेट्टी ने दिखाया धमाकेदार एक्शन सीन, सेट पर पलटी कार- वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस की इन दिनों शूटिंग जारी है। जल्द ही फैंस को रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सर्कस की शूटिंग जारी है। इसी बीच रोहित शेट्टी ने एक स्टंट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो को देख फैंस के होश उड़ जाएंगे। इस वीडियो को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह का एक्शन रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म में देखने को मिलेगा।

वीडियो को खुद रोहित शेट्टी ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें एक कार तेजी से आती है और पलट जाती है। इसके बाद वह कट बोलते हैं और इसे शेयर करने के दौरान लिखते हैं, तो ऐसे किया अपने दिन की शुरुआत।

वीडियो में ये स्टंट काफी धमाकेदार है। ऐसे ही स्टंट के लिए रोहित शेट्टी को जाना है। फैंस ने जमकर रोहित शेट्टी की तारीफ की और उनकी आने वाली फिल्म को लेकर तरह तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए।

 सर्कस

सर्कस

रणवीर सिंह के साथ सर्कस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आएंगी। जिसे रोहित शेट्टी बना रहे हैं। इस फिल्म को शेक्सपीयर के नाटक पर आधारित बताया जा रहा है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये फिल्म अंगूर फिल्म का रीमेक है।

 एक बार फिर साथ में काम

एक बार फिर साथ में काम

रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों सिंबा में साथ में काम कर चुके हैं। सिंबा ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था और एक बार फिर रोहित ने अपनी इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह के चुना है।

सूर्यवंशी अटकी

सूर्यवंशी अटकी

रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।लेकिन थिएटर्स खुलने के बाद भी फिल्ममेकर्स अभी तक फिल्म का ऐलान नहीं कर रहे हैं।

रणवीर सिंह की 83

रणवीर सिंह की 83

वहीं रणवीर सिंह सर्कस के अलावा फिल्म 83 में नजर आएंगी। जिसकी रिलीज डेट का हाल में ही ऐलान हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X