विवादों में आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली की फिल्म, गंगूबाई काठियावाड़ी के परिवार ने किया केस
संजय लीला भंसाली की फिल्मों को लेकर एक बात काफी मशहूर है कि फिल्म शानदार होने के साथ साथ विवादों में भी रहती हैं। ऐसी ही एक खबर इस समय आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर आ रही है जो कि विवादों में घिरती नजर आ रही है। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म को लेकर खबर है कि ये मुसीबतों में फंसती नजर आ रही है और इस फिल्म को लेकर गंगूबाई के परिवार वालों ने विरोध दर्ज किया है।
खबर है कि गंगूबाई के परिवारवालों ने बॉम्बे सिविल कोर्ट में याचिका दायर की है। परिवार का कहना है कि कहानी से उनको आपत्ति है और इसमें तथ्यों को काफी तोड़ा मरोड़ा जा रहा है। हालिया जानकारी की मानें तो एक शख्स जिसका नाम हुसैन जैदी है उसने संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट के खिलाफ 22 दिसंबर को मुकदमा दर्ज करवाया है।
पीएम मोदी को टैग कर करण जौहर ने कर डाला ये ऐलान, इन सीरीज के साथ मनाएंगे आजादी के 75 सालों का जश्न


Click it and Unblock the Notifications