सुपरहिट है..गंदी बात.. गंदी ..गंदी बात...गंदी बात
आपको जानकर हैरानी होगी कि इंटरनेट पर रिलीज हुए सांग गंदी बात.. गंदी ..गंदी बात...गंदी बात ने मात्र तीन दिन में दस लाख से ज्यादा हिट पा लिया है। जो कि गाने के प्रति लोगों की दीवनागी को साबित करने के लिए काफी है।
इस गाने में सोनाक्षी सिन्हा और शाहिद कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म के इस गाने में दोनों के अलावा सोनू सूद और दक्षिण की अभिनेत्री चार्मी भी नजर आ रही हैं। फिल्म कासंगीत प्रीतम चक्रवर्ती ने तैयार किया है। यह फिल्म 6 दिसंबर को प्रदर्शित होगी।
यह एक मसाला टाइप की फिल्म है जिसके प्रोमो में शाहिद कपूर गजब का स्टंट करते भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए शाहिद ने कहा है कि फिल्म करते वक्त उनका सारा दम निकल गया क्योंकि प्रभु देवा ने उनसे काफी मेहनत करवायी है। खैर देखते हैं कि शाहिद औऱ प्रभु की इस मेहनत को गंदी बात.. की तरह लोग पसंद करते हैं कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
