सोनाक्षी-शाहिद की गंदी बात ने इंटरनेट पर मचाई धूम

इन दिनों लगता है कि शाहिद कपूर के सितारे फिर से उनके फेवर में आ गये हैं तभी तो उनकी फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो...ने अच्छी सफलता हासिल की है तो वहीं आने वाली फिल्म आ राजकुमार के गाने गंदी बात... ने भी इंटरनेट पर धूम मचा दी है। आपको जानकर हैरत होगी कि गंदी बात गाने... मात्र तीन दिनों में दस लाख से ज्यादा हिट्स पाये है। शायद इतनी सफलता की उम्मीद इस गाने के संगीतकार प्रीतम और फिल्म के निर्देशक प्रभु देवा को भी नहीं थी तभी तो वह काफी हैरान है अपने गाने की सफलता में।

इस गाने में आपको सोनाक्षी सिन्हा सफेद रंग की भीगी साड़ी में, शाहिद कपूर डस्टी लुक में, सोनू सूद और दक्षिण की अभिनेत्री चार्मी बेहद दिलचस्प अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। जिसके कारण ही यह गाना लोगों की जुबान पर चढ़ गया है।

फिल्म के गाने के रिलीज के मौके पर शाहिद ने कहा था कि फिल्म 'आर. राजकुमार' में एक्शन सीन करते हुए उन्हें काफी जोखिम उठानी पड़ी क्योंकि उन्होंने निर्देशक प्रभु देवा की बात ध्यान से नहीं सुनी थी।

मालूम हो कि फिल्म 'आर...राजकुमार' में शाहिद कपूर के साथ पहली बार अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा नजर आयेंगी। फिल्म 'आर...राजकुमार' का ऑफिशियली ट्रेलर लॉंच हो चुका है।फिल्म के निर्देशक प्रभु देवा है, जबकि फिल्म के निर्माता हैं सुनील लुला और विक्‍की राजानी। फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी।

<center><center><iframe frameborder="0" width="100%" height="417" src="http://www.dailymotion.com/embed/video/x16087c?autoplay=0&logo=1&hideInfos=0&start=0&syndication=127059&foreground=&highlight=%23ab0000&background=%23757474"></iframe></center></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X