First Look- गब्बर इज बैक के न्यू पोस्टर रिलीज़
अक्षय कुमार की फिल्म गब्बर के कुछ नये पोस्टर रिलीज हुए हैं। गब्बर फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज हुआ है फिल्म को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित हैं। फिल्म के एक वीडियो में अक्षय कुमार के कुछ बेहतरीन एक्शन सीक्वेंस दिखाये गये हैं। इस वीडियो को देखकर अक्षय के फैंस बेहद उत्साहित हुए हैं।
गब्बर फिल्म के इन पोस्टरों में अक्षय कुमार बहुत ही बेहतरीन और फिट नज़र आ रहे हैं। इन पोस्टरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म में एक्शन जबरदस्त होने वाला है। गब्बर इज बैक फिल्म की थीम है देश में फैला भ्रष्टाचार। इस भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए गब्बर ने ली है एंट्री।
अक्षय कुमार के लिए गब्बर इज बैक फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हिट होना काफी जरुरी है क्योंकि पिछले कुछ समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर रही हैं। हलांकि साल की शुरुआत में रिलीज हॉलीडे को जरुर दर्शकों ने पसंद किया लेकिन कलेक्शन के मामले में कई फिल्में उससे आगे निकल गयीं।
तो देखते हैं गब्बर इज बैक फिल्म अक्षय कुमार के करियर में क्या नयापन लाती है।


Click it and Unblock the Notifications













