Important Notice- अक्षय कुमार के कपड़ों और एक्सेसरीज की लगाइये बोली

अक्षय कुमार की स्टाइलिंग, उनके स्टाइलिश कपड़े, एक्सेसरीज आदि के तो सभी कायल हैं। लड़के अक्सर अक्षय कुमार की कॉपी करने की कोशिश किया करते हैं। लेकिन अब मौका है अक्षय कुमार के कपड़ो और एक्सेसरीज को खरीदने का। जी हां अक्षय कुमार अपने कीमती, स्टाइलिश कपड़े और एक्सेसरीज की बोल लगा रहे हैं।

अब ऐसा मत सोचिये कि अक्षय के इतने बुरे दिन आ गये कि उन्हें अपनी चीजें बेचनी पड़ रही हैं असल में अक्षय कुमार ये सब एक चैरिटी के लिए कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने इस महीने की शुरुआत में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के के साथ उनके नये शॉपिग चैनल के लॉंच में साथ दिया जिसके दौरान वो अपनी कुछ निजी चीजों को बेचेंगे।

सूत्रों के अनुसार जब शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा अपने ऑनलाइन शॉपिंग चैनल का आइडिया लेकर आए तो अक्षय कुमार ने आइडिया दिया कि वो अपनी कुछ निजी चीजें जैसे ब्रेसलेट, जैकेट, आदि की नीलामी करेंगे। इससे लोग चैनल की तरफ आकर्षित होंगे। तो अब हर महीने अक्षय कुमार की कुछ निजी वस्तुएं ऑनलाइन बेची जाएंगी और उसके जरिये ज्यादा से ज्यादा रकम एनजीओ के लिए इकट्ठा किये जाएंगे जो अनाथ बच्चों के लिए काम करती है।

राज कुंद्रा ने भी इस खबर की पुष्टी करते हुए कहा- "अगर हमें इस महीने अच्छा रिस्पॉंस मिला तो हम हर महीने कुछ नयी चीजें बेचने के लिए रखेंगे। इसके अलावा भी हम कई और सेलिब्रिटीज की वस्तुओं की नीलामी भी करेंगे अगर ये आइडिया काम किया तो।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X