फ्राईडे कुंडली:ROY हिट तो रणबीर, फ्लॉप तो अर्जुन की हो जाएगी फिल्म!
रॉय रणबीर कपूर की फिल्म नहीं है। ये बात रणबीर कपूर चीख चीख कर कह चुके हैं। लेकिन फिल्म के डायरेक्टर विक्रमजीत सिंह ने रणबीर को अपनी फिल्म के लिए जितना इस्तेमाल किया है उससे फिल्म के बारे में लोगों को काफी उत्सुकता हो चुकी है।
तो जनाब सवाल ये है कि क्या फिल्म जितनी धमाकेदार पब्लिसिटी पा चुकी है, उतनी ही धमाकेदार निकलेगी। वैसे तो रणबीर को बेशरम में देखकर दर्शकों का मूड खराब हो चुका है वहीं अर्जुन रामपाल को मेन लीड में इतना सशक्त किरदार निभाते काफी समय बाद देखा जाएगा। जैकलीन को भी फिल्म में एक फिल्म पुराने ही मानिए क्योंकि किक के पहले उनका करियर कुछ नहीं था।
तो आज का अहम सवाल ये है कि क्या रॉय हिट होगी। फिल्म में रणबीर का केमियो है ऐसे में अर्जुन के ऊपर फिल्म का सारा दारोमदार आ जाता है। वो भी तब जब रणबीर फिल्म को एक हाई पॉइंट पर छोड़कर निकल जाएंगे।
ALSO READ: 5 कारण : क्यों देंखे फिल्म 'रॉय'
ऐसे में हमें चिंता ये है कि अगर रॉय हिट होती है तो रणबीर कपूर फिल्म का सारा लाइमलाइट ले जाएंगे और फिल्म की सक्सेस का क्रेडिट भी। वहीं अगर फिल्म फ्लॉप होती है तो सारा ठीकड़ा फोड़ा जाएगा अर्जुन रामपाल के माथे। क्योंकि एक हिट मेन लीड किए उन्हें काफी अरसा हो चुका है। और इस समय उन्हें एक हिट की अदद ज़रूरत है।
वहीं जैकलीन फिल्म का सरप्राइज़ पैकेज भले ही हों पर उनसे फिल्म के हिट या फ्लॉप होने पर ज़्यादा असर नहीं पड़ेगा। वैसे अगर दर्शकों की उत्सुकता देखी जाए तो फिल्म 60 से 65 फीसदी हिट होने के चांस हैं, वहीं 35 से 40 प्रतिशत फ्लॉप होने के भी। हम तो बस ROY की टीम को कहते हैं GOOD LUCK!


Click it and Unblock the Notifications
