जून में कॉमेडी फिल्मों का धमाल
इस जून सबसे पहले फिल्म रेडी से शुरुआत हो रही है। यह फिल्म 3 जून को रिलीज हो रही है और फिल्म पूरी तरह कॉमेडी फिल्म है। सलमान खान और असिन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं और वे पूरी उम्मीद करते हैं कि फिल्म को सफलता मिलेगी। इसके अगले हफ्ते फिल्म भेजा फ्राई 2 रिलीज हो रही है। यह फिल्म भेजा फ्राई का सीक्वेल है। और इसमें विनय पाठक ने मुख्य अभिनय किया है। उनका साथ निभा रही हैं मिनिषा लांबा।
इसके बाद संजय दत्त अपनी पूरी टीम के साथ मस्ती करने के मूड में हैं फिल्म डबल धमाल से। इस फिल्म में संजय दत्त के साथ मुख्य कलाकार के रूप में नजर आ रहे हैं रितेश, आशीष चौधरी, कंगना रनौत व कई कलाकार। ट्रेड पंडितों का मानना है कि फिल्में इस वक्त अधिक रिलीज इसलिए होती हैं क्योंकि दर्शकों का इस वक्त मूड खुशनुमा बना रहता है। समीक्षक तरण आदर्श का मानना है कि कॉमेडी फिल्मों के लिए सबसे सही वक्त मानसून का ही होता है। इसलिए उम्मीद है कि तीनों ही फिल्में दर्शकों को पसंद आयेंगी।


Click it and Unblock the Notifications












