अब लो सलमान-रणबीर आमने-सामने
वहीं ईद सलमान खान के लिए लकी है। लगातार उनकी पिछली फिल्मों ने ईद पर प्रदर्शित होकर सफलता का परचम लहरा दिया है इसलिए अब कोई भी सलमान से ईद पर भिड़ने की कोशिश नहीं करता है।
लेकिन इस बार लगता है कि ईद पर बॉलीवुड पर खासी जंग होने वाली है। अभी थोड़े दिन पहले खबर आयी थी कि सलमान खान की फिल्म किक और सन्नी देओल की फिल्म सिंह साहब इज ग्रेट एक साथ ईद पर प्रदर्शित होगी तो वहीं कहा जा रहा था कि इस ईद पर शाहरूख भी अपनी फिल्म म चेन्नई एक्सप्रेस को लेकर सलमान के सामने होंगे तो वहीं सलमान से भिड़ने वालों में अब तीसरा नाम जुड़ गया है अभिनेता रणबीर कपूर का।
कहा जा रहा है कि सलमान की फिल्म मेंटल अक्टूबर में रिलीज होगी वहीं रणबीर की फिल्म बेशर्म भी अक्टूबर में ही रिलीज होगी। मतलब की जहां सलमान खान को ईद पर सन्नी और शाहरूख से टक्कर मिलने वाली हैं वहीं ईद के बाद उनसे मुकाबला करने आ रहे हैं अभिनेता रणबीर कपूर। देखते हैं कि इस जंग में बाजी किसके हाथों लगती हैं? वैसे सलमान खान की सफलता से उनके हौसले काफी बुंलद हैं?


Click it and Unblock the Notifications
