सलमान के कारण वीना ने बनाया 137 किस का रिकार्ड

पाकिस्तानी बवाली अभिनेत्री वीना मलिक ने कल अपने जन्मदिन पर 137 चुंबनों का अनोखा रिकार्ड बनाया है और जोर-जोर से चिल्ला कर कहा है कि मैंने अपने इस रिकार्ड से बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को पछाड़ दिया। जिन्हें केवल 136 किस मिले थे।

वीना मलिक की यह बातें यह साबित करती है कि वो अपना मुकाबला सलमान खान से करती है। सलमान खान आज फिल्मी दुनिया का अकेला वो नाम है जिनकी फिल्मों ने लगातार बॉक्सऑफिस पर करोड़ो का बिजनेस किया है।

शायद सलमान की तरह वीना भी बॉलीवुड में लंबी पारी खेलने आयी हैं। वीना की भी चाहत है कि वो यहां की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हों इसलिए उन्होंने हर जगह अपने ग्लैमर का जादू फैलाया हुआ है। उन्हें लगता है कि हिंदी सिनेमा में सक्सेस पाने का यही तरीका है।

हालांकि वो अभी भी कह रही हैं कि उन्हें अभी भी शिद्दत से अपने ड्रीम रोल यानी चुनौती पूर्ण रोल निभाने का इंतजार है जो उन्हें अभी तक ऑफर नहीं हुआ। ताज्जुब यह है कि वीना मलिक को हिंदी फिल्मों के अलावा, तेलगू, कन्नड़ और उर्दू सभी जगह से फिल्में मिल रही है जिसमें वीना मलिक ने अपने बोल्डनेस का जाल बिछाया हुआ है।

आपको बता दें कि सलमान खान भी जब फिल्म रेडी के प्रीमियर पर अभिनेत्री असिन के साथ पहुंचे थे तो उनके हाथों पर 136 लड़कियों ने किस किया था। मालूम हो कि वीना मलिक ने अपनी हॉलीवुड फिल्म 'दि सिटी दैट नेवर स्लीप्स' को प्रमोट करने का नया नुस्खा निकाला था।

वीना ने अपने जन्मदिन पर किसिंग प्रतियोगिता रखी थी। जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म 'दि सिटी दैट नेवर स्लीप्स' की पूरी यूनिट को शामिल किया था। इस प्रतियोगिता में वीना के हाथ को एक मिनट में चूमना था। जिसमें 137 लोगों ने वीना के हाथों को किस कर डाला जो कि अपने आप में एक अनोखा रिकार्ड है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X