खब्बू राजीव ने 'सम्राट एंड कंपनी' के लिए घटाया वजन

टीवी की दुनिया में अपनी अदायगी और अंदाज से लोगों को मदहोश करने वाले अभिनेता राजीव खंडेलवाल एक बार फिर से बड़े पर्दे पर दिखने जा रहे हैं अपनी आने वाली फिल्म 'सम्राट एंड कंपनी' के जरिये।

राजश्री प्रोडक्शन की इस जासूसी फिल्म में काम करने के लिए मिस्टर राजीव ने अपना 6 किलो वजन कम किया है जो कि उनके लिए काफी मुश्किल भरा काम था।राजीव ने कौशिक घटक की निर्देशित 'सम्राट एंड कंपनी' के लिए कथित तौर पर दिन में पांच बार खाना खाकर भी छह किलो वजन घटाया और साबित कर दिया कि दिन में ज्यादा बार कम-कम खाना और थोड़ी सी शारीरिक क्रियाएं व्यक्ति को फिट रखने के लिए अच्छी हैं।

Exclusive Interview: सूजल को कभी नहीं भूल सकता- राजीव खंडेलवाल

मालूम हो राजीव की कमजोरी खाना है ऐसे में उनका खाने से दूर रहना काफी मुश्किल भरा था लेकिन राजीव ने ऐसा किया। निर्माता कविता बड़जात्या की इस फिल्म में राजीव एक निजी खुफिया एजेंट की भूमिका में हैं, जो लंबे कोट पहनता है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए राजीव ने बताया, "मैं बहुत प्रफुल्लित था। मैं बहुत खाने-पीने वाला हूं और मैं दिनभर खाता था, फिर भी मेरा काफी वजन कम हो गया, इस कारण मुझे भारी ओवर कोट पहनने पड़े, ताकि में मोटा लग सकूं।" राजश्री प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी 'सम्राट एंड कंपनी' 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में उतरेगी।

राजीव ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि उनकी फिल्म 'सम्राट एंड को.' को लोग जरूर पसंद करेंगे क्योंकि दर्शकों का एक वर्ग जरूर उनकी फिल्में पसंद करता है। राजीव ने कहा, "मैं अपनी हर फिल्म के लिए तैयार हूं। मैं जानता हूं कि मेरी फिल्मों ने कमाई की है। 'आमिर', 'शैतान' और 'टेबल नंबर 21' सभी ने पैसे कमाए। मैं जानता हूं कि यहां मेरी फिल्मों के लिए दर्शक हैं और अगर आपको 'सम्राट एंड को.' का ट्रेलर पसंद आया तो मैं शर्त लगाता हूं कि फिल्म इससे भी बेहतर है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X