सूजल को कभी नहीं भूल सकता- राजीव खंडेलवाल
राजीव खंडेलवाल ने छोटे परदे पर बतौर रोमांटिक एक्टर काफी नाम कमाया, फैन्स बनाए। लेकिन राजीव हमेशा से ही कुछ अलग, हटकर करना चाहते थे। इस चाहत के चलते उन्होंने छोटे परदे पर सच का सामना जैसे बहुत ही अलग रियैलिटी शो को होस्ट किया। उसके बाद राजीव ने बड़े परदे पर अपनी शुरुआत ही आमिर जैसी फिल्म से की जिसमें राजीव की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई। हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं मिली क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर लोग या तो हीरो को देखने जाते हैं या फिर कॉमेडी, रोमांस। जो कि राजीव की फिल्म में नहीं था। इसके बाद भी राजीव ने अपने कुछ हटकर करने के सिलसिले को जारी रखा और शैतान, टेबल नंबर 21 जैसी फिल्में कीं।
राजीव की अगली फिल्म सम्राट एंड कंपनी जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान राजीव ने वनइंडिया से बात की और सूजल के किरदार के बारे में पूछे जाने पर कहा "मैं कभी सूजल को नहीं भूल सकता। आप अपने पहले प्यार, क्रश, स्कूल, को कैसे भूल सकते हैं। जो चीज आपके जीवन में पहली होती है उसे आप कभी नहीं भूलते। मैं कभी नहीं भूलूंगा। जिस दिन मैं भूल गया उस दिन मैं ये समझूंगा कि मैं बूढ़ा हो गया हूं।"


Click it and Unblock the Notifications












