..................... First poster of Sonakshi Sinha's Akira is out - Hindi Filmibeat

POSTER: इस धमाकेदार 'दबंग' फिल्म का है इंतजार.. बस दो महीने और....

By Neeti

आखिरकार सोनाक्षी सिन्हा एक लंबे ब्रेक के बाद वापस आ रही हैं। जी हां, सोनाक्षी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अकीरा' का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म में सोनक्षी सिन्हा नए एक्शन अवतार में नजर आएंगी।

ए आर मुरुगदास के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2 सितंबर को रिलीज होने वाली है। अकीरा तमिल Mouna Guru की हिंदी रीमेक है। जहां सोनाक्षी लीड रोल में दिखेंगी। जबकि सोनाक्षी के अलावा कोंकणा सेन शर्मा, उर्मिला मातोंडकर, अमित साध, मिथुन चक्रवर्ती भी दिखेंगे।

'सलमान खान को छोड़कर भी.. इस देश में कई अहम मुद्दे हैं....'

अकीरा एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म के लिए सोनाक्षी ने काफी मेहनत की है। बता दें, ए आर मुरुगदास के साथ सोनाक्षी पहले फिल्म हॉलीडे में काम कर चुकी हैं। यह फिल्म सुपरहिट थी।

बता दें, सोनाक्षी सिन्हा एक साथ लगभग 5 फिल्मों में दिखने वाली हैं। अकीरा, पोर्स 2 इस साल रिलीज होने वाली है। जबकि अक्षय कुमार के साथ नमस्ते इंग्लैंड, और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इत्तेफ़ाक और अब नूर.. अगले साल..

यहां देखें अकीरा का पोस्टर.. और फिल्मों की लिस्ट, जिसके हिंदी रीमेक का है इंतजार-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X