LEAKED: 'रंगून' में ऐसे दिखेंगे शाहिद कपूर.. दमदार.. देखिए फर्स्ट LOOK

[बॉलीवुड न्यूज] विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रंगून' में शाहिद कपूर 40 के दशक स्टाइल मूंछों में नज़र आने वाले हैं, यह तो हमने आपको बता ही दिया था। लेकिन हाल ही में शाहिद ने फिल्म की सेट से अपनी एक तस्वीर खुद ही रिवील कर दी है।

 Shahid Kapoor

बता दें, इस फिल्म में शाहिद आर्मी अफसर बने हैं और इस तस्वीर में उनके पूरे लुक को देख सकते हैं। 'रंगून' एक लव- ट्रांगल फिल्म है, जो सेकेंड वर्ल्ड वॉर के समय को दिखाती है। फिल्म में शाहिद के साथ कंगना रनौत और सैफ अली खान हैं।

Must Read: बेस्ट बॉलीवुड एक्टर 2015

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अक्टूबर 2016 में रिलीज होने वाली है। बता दें, कंगना रनौत भी इस फिल्म के लिए अपने बाल छोटे करवा चुकी हैं। माना जा रहा है कि फिल्म अंग्रेज़ी फिल्म कासांब्लासा का हिंदी रूपांतरण है। हालांकि विशाल भारद्वाज इन अफवाहों को नकार रहे हैं।

बहरहाल, विशाल भारद्वाज की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। लिहाजा, हमें फिल्म से जुड़ी कोई भी जानकारी जैसी ही मिलेगी, हम आपके सामने लाते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X