भांजी आयत के साथ सलमान खान की क्यूट सी तस्वीरें- सोशल मीडिया पर वायरल PHOTOS

अर्पिता खान और आयुष शर्मा की बेटी आयत की पहली झलक तो आप देख ही चुके हैं। लेकिन मामूजान यानि की सलमान खान के साथ आयत की यह क्यूट सी तस्वीर आप देखते रह जाएंगे। इस तस्वीर को अर्पिता ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जहां सलमान अपनी गोद में नन्हीं भांजी को उठाए हुए हैं और साथ में सलमान खान की मां सलमा खान भी हैं।

गौरतलब है कि सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने अपने भाई को उनके 54वें जन्मदिन पर बेहद खूबसूरत तोहफा दिया था। अर्पिता ने 27 दिसंबर को ही आयत नाम की एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। अर्पिता और उनके पति आयुष ने पहले ही तय कर लिया था कि वो अपनी बेटी को इसी दिन जन्म देंगे।

Salman Khan

सलमान खान के साथ आयत की तस्वीर शेयर करते हुए अर्पिता ने लिखा- 'इस दुनिया में ऐसी कोई भी चीज नहीं है जिससे मुझे डर लगता है क्योंकि मुझे पता है कि आप हमेशा मेरे साथ खड़े हो और मुझे कभी कुछ नहीं होने दोगे। अब आयत को भी यही सुरक्षा मिलेगी। यह हाथ भगवान ने भेजे हैं। हमेशा आपके शुक्रगुजार रहूंगी सलमान खान और मां सलमा खान।'

आयत के जन्म पर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर खुशी शेयर की थी। उन्होंने लिखा था- आयत इस खूबसूरत दुनिया में तुम्हारा स्वागत है। आयुष और अर्पित इस बेस्ट बर्थ डे गिफ्ट के लिए शुक्रिया।

20 साल: शाहरुख खान ने इस फिल्म से किया इंकार- और बॉलीवुड को मिला अगला ब्लॉकबस्टर सुपरस्टार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X