20 साल: शाहरुख खान ने इस फिल्म से किया इंकार- और बॉलीवुड को मिला अगला ब्लॉकबस्टर सुपरस्टार
20 साल पहले आज के दिन एक फिल्म रिलीज हुई और बॉलीवुड को एक ब्लॉकबस्टर फिल्म के साथ मिला अगला बड़ा सुपरस्टार। जी हां, बात कर रहे हैं सुपरस्टार ऋतिक रोशन की और फिल्म है कहो ना प्यार है। राकेश रोशन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सफलता के ऐसे झंडे गाड़े जो आज भी कोई नहीं तोड़ पाया है। एक ओर जहां फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही थी, वहीं ऋतिक रोशन युवा दिलों की धड़कन बन चुके थे। हर न्यूज़पेपर, हर मैगज़ीन, हर जगह ऋतिक ही ऋतिक छाए थे। इस फिल्म के लिए ऋतिक को बेस्ट न्यूकमर और बेस्ट एक्टर दोनों ही अवार्ड मिले थे। यह भी एक रिकॉर्ड है।

90 के दशक में जब बॉलीवुड में शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अजय देवगन अपनी चरम पॉपुलैरिटी पर थे। ऐसे में डेब्यू किया ऋतिक रोशन ने। सारे सितारों से अलग.. ना सिर्फ शक्ल सूरत में बल्कि अभिनय में भी। ऋतिक ओरिजनल थे और यही बात लोगों के दिल तक पहुंची। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म के लिए राकेश रोशन की पहली पसंद शाहरुख खान थे।


Click it and Unblock the Notifications











