FIRST LOOK: गंगाजल 2 की कड़क इंस्पेक्टर आभा माथुर
[बॉलीवुड समाचार] प्रकाश झा की सुपरहिट फिल्म गंगाजल के सीक्वल गंगाजल 2 का काम शुरू हो गया है और फिल्म में प्रियंका चोपड़ा इंस्पेक्टर आभा माथुर के किरदार में नज़र आएंगी। वैसे भी मैरी कॉम से प्रियंका ने साबित कर दिया है कि उन्हें अपनी फिल्म के लिए किसी सुपरस्टार की ज़रूरत नहीं है। वो खुद हीरो हैं।
गंगाजल में अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म एक एसपी की कहानी थी जिसका ट्रांसफर बिहार के एक जिले में हो जाता है और वो वहां भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर आवाज़ उठाता है। अब गंगाजल के सीक्वल में अजय देवगन को रिप्लेस कर चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा और उनका लुक ज़बर्दस्त है। फिल्म का पोस्टर पहले ही रिलीज़ हो चुका है।
प्रकाश झा की मेहनत से परदे पर दिख सकते हैं नरेन्द्र मोदी
फिल्म में प्रकाश झा भी एक किरदार निभाएंगे जो सबकी उम्मीदों के विपरीत निगेटिव नहीं होगा। इस बार की स्टोरीलाइन क्या है इसकी खबर अभी किसी को नहीं है लेकिन देखना होगा कि प्रियंका चोपड़ा एक कड़क पुलिस ऑफिसर की भूमिका के साथ कितना न्याय कर पाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications













