..................... Prakash Jha's Gangajal 2 has similarities to Durgashakti Nagpal - Hindi Filmibeat

STORY: दुर्गाशक्ति नागपाल पर आधारित है गंगाजल 2 का प्लॉट

प्रकाश झा अपनी 2003 की ब्लॉकबस्टर हिट गंगाजल का सीक्वल की तैयारी में ज़ोर शोर से जुट गए हैं। कुछ ही दिनों पहले उन्होंने गंगाजल 2 का पोस्टर भी रिलीज़ किया है। और एक बड़ी बॉलीवु़ड अभिनेत्री के इसमें काम करने की खबर भी आ रही है। फिल्म से लोगों को अभी से खासी उम्मीदें। इसका पहला कारण तो प्रकाश झा खुद हैं और दूसरा कारण है गंगाजल का सुपरहिट स्टेटस।

अब खबर आ रही है कि प्रकाश झा की इस फिल्म का प्लॉट यूपी की चर्चित अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल से प्रेरित है। हालांकि खबरों का खंडन करते हुए प्रकाश झा ने कहा कि बस एक सीन उनके जीवन से प्रेरित है।
ALSO READ: 2014 के Top 10 महिला किरदार

फिल्म एक महिला पुलिस ऑफिसर की कहानी है जो अपने अंडर में कई बड़े और रसूखदारों लोगों पर जांच शुरू करती है और उनके जाल में फंसती है, लड़ती है। फिल्म की कहानी समाज और पुलिस के बीच की उधेड़ूबुन में रची गई है। फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जाएगी और फिलहाल इसकी कहानी पर काम चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X