LOOK: अक्षय 'गब्बर' कुमार की वाइफ...करीना कपूर
[बॉलीवुड समाचार] अक्षय कुमार की नई फिल्म गब्बर इज़ बैक काफी ज़्यादा हलचल मचा चुकी है। अब बारी है गब्बर की बीवी से मिलने की। जी हां, इस बार गब्बर इज़ बैक...अपनी बीवी के साथ। यानि कि हमारी बेबो। करीना कपूर का गब्बर इज़ बैक लुक रिलीज़ किया गया है।
फिल्म के पोस्टर जितने मज़ेदार थे, उतना ही दिलचस्प था फिल्म का ट्रेलर। इस फिल्म में अक्षय कुमार भ्रष्टाचार के खिलाफ ना सिर्फ आवाज़ उठाएंगे पर उसे खत्म करने के लिए भी कदम उठाएंगे। फिल्म में करीना अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।
PIC OF THE DAY: यकीन मानिए ये अजीब सी लड़की करीना ही हैं!
फिल्म के लिए करीना ने शूट किया है एक गाना तेरी मेरी कहानी और हमेशा की तरह करीना लग रही हैं बेहद हसीन। गाने के लिए उन्होंने शिफॉन कुर्ती और जींस पहना है। इस के साथ बूट्स बिल्कुल पुरानी बिंदास करीना की याद दिला रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications



