FIRST LOOK: हमारी अधूरी कहानी, इमरान-विद्या की 'नाजायज़' लव स्टोरी
इमरान हाशमी और विद्या बालन की फिल्म हमारी अधूरी कहानी का पहला लुक आ गया है। तस्वीर में दोनों ही काफी सीरियस और नॉन ग्लैमरस अवतार में नज़र आ रहे हैं। वहीं विद्या तस्वीर में काफी इमोशनल और टूटी हुई दिख रही हैं।
फिल्म को भट्ट फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही हैं और डायरेक्टर हैं मोहित सूरी। हमारी अधूरी कहानी में इमरान हाशमी और विद्या बालन द डर्टी पिक्चर और घनचक्कर के बाद तीसरी बार एक साथ दिखाई देंगे। फिल्म की कास्ट जॉइन करेंगे राजकुमार राव जो विद्या बालन के पति के किरदार में दिखाई देंगे।
फिल्म के फर्स्ट लुक के साथ महेश भट्ट ने ट्वीट किया कि हमारी अधूरी कहानी एक नाज़ायज़ प्यार की जायज़ रूमानियत की कहानी है जो उस मुकाम पर पहुंचती है जहां प्यार और रोमांस जैसे शब्द बहुत ही फीके पड़ जाते हैं।
हमारी अधूरी कहानी महेश भट्ट के पिता नानाभाई भट्ट और उनकी दूसरी पत्नी शीरीन मोहम्मद अली की प्रेम कहानी का फिल्मी रूपांतरण है। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होता है। फिल्म की ज़्यादातर कोलकाता, केपटाउन और दुबई में हुई है।


Click it and Unblock the Notifications
