'राधा सांग पर बवाल जबरदस्ती का इशू है'
निर्माता-निर्देशक करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर यवाओं को खासी पसंद आ रही है। इसलिए इस फिल्म के गाने को लेकर उपजे विवाद से सबसे ज्यादा नाराज युवागण ही है। इस फिल्म को बेइंतहा पसंद करने वाले शालिनी चतुर्वेदी, रितेश श्रीवास्तव, आदित्य भट्ट ने फेसबुक पर लिखा है कि जबरदस्ती फिल्म के गाने को लेकर इशू बनाया जा रहा है जो कि बेहद गलत है कुछ लोगों को बवाल खड़ा करने की आदत है लेकिन इससे फिल्म को ही फायदा होगा।
आपको बता दें कि करण जौहर और उनकी पूरी SOTY टीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।इस फिल्म के निर्माता शाहरूख खान और उनकी पत्नी गौरी खान भी है इसलिए इन दोनों के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। खबर है कि मुंबई के मनीष विश्नोई ने अदालत में याचिका दायर की है, जिसमें साफ-साफ लिखा है कि फिल्म के एक गाने में राधा को सेक्सी कहने से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
इसलिए इस फिल्म की पूरी टीम निर्देशक करण जौहर,गौरी खान,धर्मा प्रोडक्शन,श्रेया घोषाल,उदित नारायण,आलिया भट्ट,सिद्धार्थ मल्होत्रा,वरुण धवन,रिषी कपूर,संजय दत्त,सोनी म्युजिक कंपनी के खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल के लिए सबके खिलाफ धारा 295 ए 120 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
