स्टूडेंट ऑफ द ईयर में गजब ढाया आलिया ने देखे तस्वीरें
करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली आलिया भट्ट आजकल लगातार खबरों की सुर्खियों में बनी हुई हैं। जब आलिया ने फिल्मों में आने की बात कही तो हर किसी को लगा कि वो भी अपने पापा महेश भट्ट या फिर बहन पूजा भट्ट की किसी हिट सीक्वल से अपनी शानदार एंट्री करेंगी। लेकिन आलिया ने अपने ही पापा या बहन की फिल्मों में काम ना करके रोमांटिक फिल्मों के निर्देशक करन जौहर की फिल्म में काम करना स्वीकार किया।
जब आलिया अपने ऑडीशन के लिये करन जौहर के पास गईं तो उनकी मम्मी भी उनके साथ थीं और आलिया को देख पहले तो करन काफी निराश हुए क्योंकि आलिया का वजन काफी ज्यादा था। लेकिन जब आलिया ने अपना ऑडीशन दिया तो उसे देख करन काफी खुश हुए और उन्होंने तुरंत ही आलिया को साइन कर लिया।
करन ने आलिया की तारीफ करते हुए कहा कि आलिया ने फिल्म के लिये अपना काफी वजन घटा लिया और ऑडीशन के दौरान तो वो गजब थीं। आलिया ने भी करन की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने की बात को लेकर कहा कि करन की फिल्म से करियर की शुरुआत करना उनके लिये बेस्ट है। इससे अच्छी शुरुआत तो किसी को मिल ही नहीं सकती।
स्टूडेंट ऑफ द ईयर दो हफ्ते पहले ही रिलीज हुई है और अभी तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने बाद रिलीज हुई सभी फिल्मों को पीछे छोड़कर अपनी पकड़ मजबूत बना रखी है। आलिया के किरदार शायना को काफी सराहना मिल रही है। सभी को फिल्म की हिरोइन और उनकी एक्टिंग काफी पसंद आ रही है। अब देखना है कि पूजा भट्ट जो की बॉलीवुड में बतौर एक्टर सफल नहीं हो पाईं की बहन आलिया बॉलीवुड में कितनी सफल होती है।
स्टूडेंट ऑफ द ईयर आलिया भट्ट


Click it and Unblock the Notifications