'विश्वरूपम' का हिंदी संस्करण पूरे भारत में आज रिलीज
कमल हासन की विवादित फिल्म 'विश्वरूपम' का हिंदी संस्करण आज पूरे भारत में रिलीज हो रहा है। जिसके लिए धड़ल्ले से एडंवास बुकिंग जारी है।वहीं आज कमल हासन अल्पसंख्यक लोगों से बातचीत करेंगे जिनके कारण फिल्म तमिलनाडु में प्रदर्शित नहीं हो पायी और राज्य सरकार ने उस पर प्रतिबंध लगा दिया। इससे पहले ही कमल हासन ने ऐलान कर दिया है कि वो फिल्म के विवादित दृश्यों को हटाने के लिए तैयार हैं। फिल्म आज यूपी समेत सभी हिंदी भाषी प्रदेश में रिलीज हो रही है।
आपको बता दें इससे पहले गुरूवार को कमल हासन ने प्रेसवार्ता करके कहा कि सुप्रीम कोर्ट नहीं जायेंगेक्योंकि अब सीएम साहिबा जयललिता जी की बातों से उन्हें लग रहा है कि उनका संकट दूर हो जायेगा। मैं सीएम साहिबा को धन्यावाद देता हूं कि उन्होंने मेरी बात समझी और फिल्म के लिए नर्म रूख दिखाया।
मेरी फिल्म को गलत ढंग से प्रसारित किया गया है। फिल्म को ऐंटि मुस्लिम जानबूझकर बताया गया है जो कि गंदी राजनीति का हिस्सा है। मेरी फिल्म किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं है। कमल हासन ने कहा कि बुधवार को जब मैने कहा कि अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं देश छोड़ दूंगा तो यह मैनें दुखी होकर नहीं बल्कि गुस्से में कहा था जो कि मैं अभी भी हूं। विश्वरूपम हाईकोर्ट कमल हासन तमिलनाडु करूणानिधि जयललिता vishwaroopam film tamilnadu kamal hassan high court karunanidhi dmk jayalalithaa


Click it and Unblock the Notifications
