आखिरकार फ्लॉप उदय चोपड़ा ने कर ही ली एक्टिंग से तौबा-तौबा

साल 2000 की सुपरहिट फिल्म 'मोहब्बतें' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले फिल्ममेकर यश चोपड़ा के छोटे बेटे उदय चोपड़ा को 14 साल बाद यह एहसास हुआ है कि भईया एक्टिंग करना उनके बस की बात नहीं है।

उदय ने फिल्मों से संन्यास का ऐलान कर दिया है और अब एक्टिंग छोड़कर यशराज को इंटरनेशनल ऊंचाई देने की कोशिश कर रहे हैं। वैसे उदय ने इस बात का संकेत पिछले साल आयी उनकी सुपरहिट फिल्म 'धूम 3' के निर्माण के दौरान ही दे दिया था।

हालांकि उदय ने कहा कि यदि धूम की चौथी सीरीज बनती है तो वे उसमें वो अली की करेक्टर प्ले करने के बारे में सोच सकते हैं लेकिन इसके अलावा उनके दिमाग से अब एक्टिंग का भूत उतर चुका है।

मालूम हो कि इन दिनों उदय चोपड़ा सेक्सी अभिनेत्री नरगिस फाखरी के साथ डेटिंग को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि उदय और नरगिस शादी करने वाले हैं। चूंकि नरगिस अमेरिका में रहती हैं इसलिए ही उदय इन दिनों यूएस में हैं औऱ वहीं सैटल होना चाहते हैं।

उदय चोपड़ा ने अपने फिल्मी करियर में यशराज प्रो़डक्शन के इतर कहीं औऱ काम किया नहीं हैं। यशराज की भी जिन फिल्मों में उन्होंने काम किया वो भी चली नहीं जिसकी वजह से उदय के सिर पर फ्लॉप एक्टर का स्टीकर चिपक गया और शायद यही एक बड़ा कारण है उनका एक्टिंग से मोहभंग होने का।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X