इलेक्शन फीवर के चलते अब 9 मई को रिलीज होगी 'कोचादइयां'

सिने दर्शकों की मोस्ट अवेटड मूवी 'कोचादइयां' का इंतजार शायद अब खत्म होने जा रहा है क्योंकि फिल्म की निर्माता सौंदर्या ने इस रिलीज डेट फाइनली एनाउंस कर दी है। अब फिल्म 9 मई को रिलीज होगी।

लगता है चुनावी फीवर के चलते फिल्म की रिलीज डेट को बार-बार से आगे बढ़ाया जा रहा था। पहले फिल्म को 11 अप्रैल को रिलीज होना था, उसके बाद कहा गया कि फिल्म 1 मई को रिलीज होगी लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म 9 मई को रिलीज होगी।

'कोचादइयां'भारत की पहली फोटो-रियलिस्टिक 3डी ऐनीमेटिड फिल्म है

रजनीकांत के मैनेजर ने मीडिया को बताया, "फिल्म की रिलीज के लिए 9 मई का दिन तय हुआ है। फिल्म की रिलीज की तारीख में अब आगे कोई बदलाव नहीं होगा।"

Shocking News: टूटने की कगार पर काजोल-अजय की शादी

मालूम हो कि भारत की पहली फोटो-रियलिस्टिक 3डी ऐनीमेटिड फिल्म कही जाने वाली 'कोचादइयां' का निर्देशन सौंदर्या रजनीकांत अश्विन ने किया है। यह 125 करोड़ रुपये के बजट से बनी है।

फिल्म में दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ, आर सरथ कुमार, नासिर, शोभना और आदि पिनीशेट्टी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में संगीत दो ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले संगीतकार ए.आर. रहमान ने दिया है। फिल्म का निर्माण मीडिया वन ग्लोबल एंटरटेंमेंट और इरोज इंटरनेशनल ने मिलकर किया है।

आपको बता दें कि फिल्मी पंडितों का कहना है कि इस समय देश में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं हैं। जिसके कारण लोगों का झुकाव फिल्मों की ओर कम है और इससे रजनी की महंगी फिल्म का बिजनेस चौपट होगा इसलिए ही रजनीकांत ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X