ख्वाब हुआ पूरा.. भाग मिल्खा भाग सौ करोड़ क्लब में शामिल..
आखिरकार फरहान अख्तर और राकेश ओम प्रकाश मेहरा का सपना सच हुआ और देश के रीयल हीरो पर बनी फिल्म भाग मिल्खा भाग 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी। आपको जानकर खुशी होगी कि फिल्म ने रविवार को 104 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। फिल्म को नार्थ इंडिया में सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। इस बात की जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने दी है।
11 जुलाई को सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म भाग मिल्खा भाग के बाद किसी भी फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर कोई कमाल नहीं किया जिसका फायदा भी राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म भाग मिल्खा भाग को मिला है। और इसके साथ ही इस फिल्म ने साल 2013 की पहली रिलीज फिल्म रेस 2 जो कि सौ करोड़ में शामिल होने वाली पहली फिल्म थी को पछाड़ दिया है और दूसरे नंबर पर पहुंच गयी है।
भाग मिल्खा भाग: मिल्खा सिंह को हुआ तीन बार प्यार..
साल 2013 की सबसे पहले सौ करोड़ की कमाई करने वाली पहली फिल्म रणबीर-दीपिका की यह जवानी है दीवानी है, उसके बाद नंबर 2 पर फरहान अख्तर की भाग मिल्खा भाग आ गयी है। जबकि तीसरा नंबर रेस 2 का है तो चौथे नंबर पर भट्ट कैंप की आशिकी 2 है।
गौरतलब है कि रीयल हीरो मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म भाग मिल्खा भाग में फरहान अख्तर, सोनम कपूर और दिलीप ताहिल ने मुख्य भूमिका निभायी है। देश के कई हिस्सों में फिल्म टैक्स फ्री हो गयी है।


Click it and Unblock the Notifications












