भाग मिल्खा भाग: हाथों की लकीरों से जिंदगी नहीं बनती...
12 जुलाई को पर्दे पर फरहान अख्तर अभिनित फिल्म भाग मिल्खा भाग..रिलीज होने जा रही है। फिल्म देश के रीयल हीरो धावक मिल्खा सिंह के संघर्ष की कहानी है। फिल्म के बारे में बात करते हुए मिल्खा सिंह काफी भावुक हो गये और प्रसून बाजपेई और राकेश ओमप्रकाश मेहरा का धन्यवाद देते हुए उन्होंने न्यूज चैनल पर कहा कि मैं फिल्म को देखकर काफी खुश हुआ। मेरे हिसाब से फिल्म में जो कुछ भी दिखाया गया है और वह सटीक भी है। यहां तक की प्रेमकहानी को भी मिल्खा सिंह ने सही ठहराया।
मिल्खा सिंह ने कहा कि फरहान की जितनी तारीफ की जाये कम ही है। उस लड़के ने मेरा रूप धरने के लिए जबरदस्त मेहनत की है। एक बार तो मैं भी कनफ्यूज हो गया कि कहीं मैं ही तो स्क्रीन पर नहीं हूं। अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए मिल्खा सिंह ने शायराना अंदाज में कहा कि हाथ की लकीरों से जिंदगी नहीं बनती, अजम हमारा भी कुछ हिस्सा है जिंदगी बनाने में'... ।
मालूम हो कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित फिल्म भाग मिल्खा भाग के हीरो फरहान अख्तर हैं, फिल्म में अभिनेत्री सोनम कपूर का भी छोटा सा रोल है। फिल्म के गाने लोग पसंद कर रहे हैं। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग कर दी है जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज शामिल हुए और उन्हें फिल्म काफी पसंद आयी।
आईये आपको दिखाते हैं..भाग मिल्खा भाग की स्पेशल स्क्रीनिंग की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











