जरूरी नहीं कि प्यार किसी लड़की से ही हो: रणबीर कपूर
मुंबई। अभिनेता रणबीर कपूर ने अपने दिल की बात कह ही दी। उन्होने बता दिया है कि उनका पहला प्यार कौन है? रणबीर का कहना है कि यह कोई जरूरी नहीं है कि आपको किसी लड़की से ही प्यार हो, मेरी जिंदगी में इस समय कोई लड़की नहीं है। उनका कहना है कि फिल्में ही मेरा पहला प्यार हैं।
हालांकि इससे पहले उनका नाम दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ से जोड़ा जा चुका है। लेकिन उन्होने इन सब बातों से इनकार कर दिया है। रणबीर ने बताया कि मैं फिल्मों में काम करता हूं और अपने काम से खुश हूं। सच तो यह है कि मैं फिल्मों से प्यार करता हूं। मैं बचपन से ही फिल्मी माहौल में रहा हूं। इसलिए फिल्में ही मेरा पहला प्यार है।
रणबीर इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म में उनकी पूर्व प्रेमिका दीपिका पादुकोण भी है। यह फिल्म के साथ ही इन दोनों कलाकारों की जोड़ी भी चर्चा का विषय है। इसके पहले रणबीर वेक अप सिड, बर्फी जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
