लंदन में अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं रणबीर
मुंबई। अपने अब तक के करियर में कई सुपर हिट फिल्में दे चुके अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का प्रमोशन करने के लिए लंदन में है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने एक साथ काम किया है। फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी हैं। फिल्म के निर्माता करन जौहर हैं।
यह फिल्म रणबीर दीपिका के कारण चर्चा में है क्योंकि इसके पहले इन दोनों कलाकारों के बीच अफेयर होने जैसी बातें की जा रही थी। वहीं करन जौहर के एक चैट शो में दीपिका पादुकोण्ा और सोनम कपूर ने रणबीर के बारे में कुछ विवादास्पद बातें भी कही थी जिससे कि रणबीर के पिता रिषी नाराज हो गये थे लेकिन वक्त के साथ सब ठीक हो गया।
अब दोनों एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। वहीं रणबीर इन दिनों इसी फिल्म के प्रमोशन के लिए लंदन में है।
देखें तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications