फिल्मफेयर अवार्ड 2016: रेड कार्पेट पर बॉलीवुड हसीनाओं का जलवा
[बॉलीवुड न्यूज] साल 2016 की शुरूआत हो चुकी है, लिहाजा अब समय है एवार्ड्स का। साल भर के फिल्मों और कामयाबी का जश्न मनाने का। बॉलीवुड में एवार्ड की बात की जाए तो सबसे ऊपर आता है फिल्मफेयर एवार्ड्स.. जिसका इंतजार सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री को ही नहीं, बल्कि आम बॉलीवुड फैन को भी रहता है।
फिल्मफेयर अवार्ड 2016: यहां जानिए विनर्स की लिस्ट..
बहरहाल, इंतजार खत्म.. क्योंकि 61वें फिल्मफेयर एवार्ड की रंगीन शाम की शुरूआत हो चुकी है। शो होस्ट करने वाले हैं कपिल शर्मा, करण जौहर और शाहरूख खान। खैर, एवार्ड फंक्शन की शुरूआत हो, उससे पहले समय है रेड कार्पेट का। सितारे रेड कार्पेट पर आना शुरू हो चुके हैं। हमारी निगाहें भी बॉलीवुड हसीनाओं की जम चुकी है।
परिणीती चोपड़ा, भूमि पेडनेकर से लेकर हर्षाली मल्होत्रा और तापसी पन्नू के भी रेड कार्पेट पर गजब का जलवा ढ़ाया। कोई शक नहीं बॉलीवु़ड एक्ट्रेसस यहां बला की खूबसूरत दिख रही हैं।
यहां देखिए बॉलीवुड हसीनाओ की रे़ड कार्पेट लुक-


Click it and Unblock the Notifications




