फिल्मफेयर समारोह में दीपिका ने पहना ब्रा-लेस गाउन
यूं तो लोग बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण को कामुक और कटिली काया की स्वामिनी कहते हैं लेकिन कभी-कभी दीपिका ऐसा रूप धारण करती हैं जिसकी उम्मीद किसी को नहीं होती। अपने सेक्सी लुक को समय-समय पर लोगों के सामने लाने वाली दीपिका पादुकोण को लोग 58वें फिल्मफेयर अवार्ड समारोह में उस समय देखकर हतप्रभ रह गये जिस समय वो लोगों के सामने बिना ब्रा की ड्रेस पहने प्रकट हो गयीं।
काले रंग के डिप नेक पारदर्शी गाउन में दीपिका को जिसने देखा बस देखता रह गया। मैडम दीपिका ने स्टेज पर पर्फार्म भी किया।उनका नाम भी बेस्ट हिरोईन के लिए नामांकित था फिल्म कॉकटेल के लिए लेकिन इस चीज में बाजी मार ले गयी फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन।
वैसे पूरे अवार्ड समारोह में दीपिका रणबीर कपूर के बगल ही बैठी दिखायी पड़ी। उन्हें ना सही लेकिन उनके सो कॉल दोस्त रणबीर कपूर को फिल्म बर्फी के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला।
रणबीर-दीपिका बहुत जल्द यह जवानी है दीवानी में दिखायी पड़ने वाले हैं। लंबे अरसे बाद दोनों साथ में काम कर रहे हैं। कहने वाले कह रहे हैं कि दीपिका और रणबीर के बीच में अब सारी दूरियां खत्म हो गयी हैं। Dont Miss It: फिल्मफेयर अवार्ड 2013खैर आपको दीपिका पादुकोण इस ड्रेस में कैसी लग रही है? जरूर बताइये?


Click it and Unblock the Notifications












