फिल्मफेयर अवार्ड 2013: विद्या-रणबीर ने इतिहास रचा
बॉलीवुड का मोस्ट अवेटड अवार्ड फंक्शन रविवार रात को यशराज स्टूडियो में धूम-धाम से मना जिसमें बॉलीवुड की सभी जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। जहां इस अवार्ड फंक्शन में यश चोपड़ा को याद किया गया वहीं नवोदित सितारों को सम्मान दिया गया। कार्यक्रम को होस्ट शाहरूख खान और सैफ अली खान ने किया। यही नहीं सितारों की इस महफिल में पुराने चेहरे भी नजर आये। प्रोग्राम का आयोजन यशराज स्टूडियो में किया गया था। अनुष्का शर्मा औऱ शाहरूख खान समेत कई लोगों ने स्टेज पर परफार्म भी किया और समां बांध दिया।
यह शाम पूरी तरह से अनुराग बसु की फिल्म 'बर्फी' के नाम रही जिसने सात अवार्ड पर कब्जा किया। उसके बाद नंबर रहा विद्या बालन अभिनीत फिल्म 'कहानी' का। साल 2012 का बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड रणबीर कपूर औऱ विद्या बालन को दिया गया। यह अपने आप में इतिहास रहा है कि पिछले साल के जो हीरो-हिरोईन विनर थे वो ही इस साल भी रहे हालांकि दोनों ने साथ में काम नहीं किया है।
फिल्म जब तक है जान के लिए गुलजार साहब को बेस्ट गीतकार का अवार्ड मिला। फिल्म 'विकी डोनर' के गाने 'पानी दा रंग' के लिए आयुष्मान खुराना को बेस्ट मेल सिंगर तो वहीं फिल्म 'इशकजादे' के गाने 'परेशां..' के लिए शालमली खोलगडे को बेस्ट फीमेल सिंगर के अवार्ड से नवाजा गया। 'कहानी' के डायरेक्टर सुजॉय घोष को बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला। इरफान खान को 'पान सिंह तोमर' के लिए बेस्ट ऐक्टर का क्रिटिक्स अवॉर्ड दिया गया। जबकि लाइफ ऑफ अचीवमेंट अवार्ड दिवंगत निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा को दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications