..................... Film on Salman Khan's jail prison days for black buck case - Hindi Filmibeat

परदे पर दिखेगी सलमान की 'जेल यात्रा', कौन बनेगा सलमान???

भई जिस तरीके से हमारे यहां स्टार के 'क्राइम' को भी स्टार बना दिया जाता है वो काबिले तारीफ है। अभी तक खबरें थीं कि राजकुमार हिरानी संजय दत्त पर एक बायोपिक बनाने जा रहे हैं अब ताज़ा ये है कि सलमान खान के जेल के दिनों में उन्होंने कितने दुख दर्द सहे इस पर भी एक फिल्म बनने जा रही है।

सही सुना आपने। अगर सब कुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द सलमान खान के काला हिरण शिकार मामले में हुई जेल पर एक फिल्म बन रही है कैदी नंबर 210। क्योंकि सलमान खान का यही नंबर था जब वो 72 घंटे की रिमांड पर जेल गए थे। उनके साथ सेल में थे महेश सैनी जो इस फिल्म से अपना एक्टिंग करियर शुरू करने जा रहे हैं।

फिल्म के डायरेक्टर हैं रंजीत शर्मा और फिल्म की शूटिंग फिल्मिस्तान स्टूडियो में की जा रही है। अब फिल्म के लिए ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ के किरदारों के लिए तलाश जारी है जबकि फिल्म में सलमान खान का किरदार निभाएंगे उस्मान खान।
ALSO READ: सलमान खान के कोर्ट केस से जुड़ी ताज़ा अपडेट

फिल्म के हीरो महेश सैनी का कहना है कि वो सलमान खान को उन 72 घंटों में काफी अच्छी तरह से जान गए हैं और इसीलिए फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म में सलमान को गलत छवि से मुक्त कराया गया है लेकिन फिल्म सलमान पर बायोपिक नहीं है। ये सिर्फ उन 72 घंटों की कहानी है जब सलमान खान जेल में थे। जिस दिन फिल्म का कोर्ट रूम शूट होगा उसी दिन केस पर फैसला आने की भी उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X