..................... Upcoming film on Boxing Champion Mary Kom will be Very Different: Priyanka Chopra | खुश हूं कि मैरीकॉम बनने जा रही हूं: प्रियंका चोपड़ा - Hindi Filmibeat

खुश हूं कि मैरीकॉम बनने जा रही हूं: प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की कातिल हसीना प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में काफी कुछ हटकर किया है जिसके कारण सफलता ने उनके कदम चूमे हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉक्सर मैरी कॉम पर बन रही फिल्म में लीड रोल निभा रही हैं जिसके विषय में बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि मैं मैरीकॉम का रोल कर रही हूं इस के लिए मैं अपने आपको लकी मनती हूं। पर्दे पर मैरीकॉम बनना मेरे लिेए गर्व की बात है क्योंकि मैरीकॉम जैसी बेटी पर तो पूरा देश गर्व महसूस करता है। वो देश की पहचान हैं, उनके संघर्ष और सफलता की कहानी के आगे मैं भी नतमस्तक हूं।

मालूम हो कि पूर्व विश्वसुंदरी प्रियंका चोपड़ा अब आपको पर्दे पर मुक्केबाजी करती दिखायी पड़ेंगी। निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ओलंपिक विजेता मैरी कॉम का किरदार निभा रही हैं। फिल्म की शूटिंग जनवरी में शुरू होगी। अपने रोल में सजीवता लाने के लिए प्रियंका मैरी कॉम से स्पेशल प्रशिक्षण लेने वाली हैं जिसके लिए मैरी कॉम ने हां भी कर दी है।

फिल्म की कहानी मैरी कॉम की ही लाइफ पर आधारित होगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने अपने फिल्मी करियर में बहुत हटकर किरदार किये हैं। फिल्म अंदाज से फिल्मी करियर शुरू करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने एतराज, मुझसे शादी करोगी, फैशन, सात खून माफ, डॉन, दोस्ताना और बर्फी में अलग किरदार निभाये हैं।

यह साल प्रियंका के लिए काफी लकी रहा है क्योंकि इस साल उनकी रिलीज फिल्म बर्फी आस्कर के लिए भेजी गयी है। बर्फी से प्रियंका ने साबित किया कि वो एक बेहतरीन अदाकारा है। तो वहीं एशिया की सबसे सेक्सी महिला के खिताब से प्रियंका को इस बार नवाजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X