Pictures: मैरी कॉम बनेंगी प्रियंका चोपड़ा
हमेशा लीक से हटकर रोल करने वाली पूर्व विश्वसुंदरी प्रियंका चोपड़ा अब आपको पर्दे पर मुक्केबाजी करती दिखायी पड़ेंगी। खबर आ रही है कि निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ओलंपिक विजेता मैरी कॉम का किरदार निभाने वाली हैं। प्रियंका ने इस रोल के लिए हां भी कर दिया है। फिल्म की शूटिंग जनवरी में शुरू होगी।
अपने रोल में सजीवता लाने के लिए प्रियंका मैरी कॉम से स्पेशल प्रशिक्षण लेने वाली हैं जिसके लिए मैरी कॉम ने हां भी कर दी है। फिल्म की कहानी मैरी कॉम की ही लाइफ पर आधारित होगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।
विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने अपने फिल्मी करियर में बहुत हटकर किरदार किये हैं। फिल्म अंदाज से फिल्मी करियर शुरू करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने एतराज, मुझसे शादी करोगी, फैशन, सात खून माफ, डॉन, दोस्ताना और बर्फी में अलग किरदार निभाये हैं।
आईये डालते हैं प्रियंका के करियर पर एक झलक...


Click it and Unblock the Notifications











