बॉलीवुड से खफा-खफा हैं संजू बाबा
संजय दत्त पिछले तीन दशकों से बॉलीवुड की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने केवल बॉलीवुड से ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ में भी बहुत कुछ खोया और पाया है। जितनी हंसी उन्होंने यहां पायी हैं, उससे कहीं ज्यादा उन्होंने गम भी बटोरे हैं लेकिन वो लागातर कई सालों से फिल्में कर रहे हैं।
कभी वो कामयाबी के शिखर पर रहते हैं तो कभी उन्हें नाकामी का मुंह देखना पड़ता है लेकिन वो ही संजू बाबा इन दिनों बॉलीवुड से काफी खफा है, संजू कहते हैं कि आज की इंडस्ट्री में लोग काफी बदल चुके हैं, आजकल लोगों के बीच में होड़ ज्यादा है लेकिन ये होड़ लोगों को अपनों से काफी दूर ले जाती है।
संजय ने कहा कि जब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था तो लोग एक-दूसरे की इज्जत करते थे लेकिन आज वो बात बॉलीवुड में नजर नहीं आती है। जिसका उन्हें काफी खेद है।
आपको बता दें कि संजय दत्त ने 1981 में रॉकी फिल्म से बॉलीवुड में दस्तक दी थी। तब से लेकर संजय ने बहुत सारी यादगार फिल्में की है। फिलहाल इन दिनों वो अपनी टीवी शो के कारण चर्चा में है। वो बिग बॉस से अपनी नयी पारी शुरू करने जा रहे हैं। इस शो में वो सलमान खान के साथ नजर आयेगें।


Click it and Unblock the Notifications












