सैफ की फिल्म 'गो गोवा गॉन' के सीक्वल में होगें aliens!
निर्देशक राकेश रोशन ने फिल्म 'कोई मिल गया' से एलियन को क्या लेकर आए, फिर बॉलीवुड में एलियन में को भी एक खास सदस्य बना लिया गया है। 'कोई मिल गया' के बाद फराह खान ने अपनी फिल्म 'जोकर' में एलियन को दिखाया था। और अब सैफ इस बारे में सोच रहे हैं।
सैफ अली खान अभिनीत फिल्म 'गो गोवा गॉन' का सीक्वल बनाने पर बात चल रही है। कहा जा रहा है कि सीक्वल में एलियन भी होंगे। एक सूत्र ने बताया, "हां, एक टीम 'गो गोवा गॉन' के सीक्वल की कहानी पर काम कर रही है और इस बार कहानी में काफी एक्शन और खून खराबा होगा।"
आपको बता दें, जॉम्बीज को लेकर बनाई गई फिल्म 'गो गोवा गोन' सफल रही थी। लिहाजा इस बार निर्देशक कुछ अलग करने की सोच रहे हैं। खबर है कि, इसके सीक्वल में एलियन होंगे और यह एक ऐसी फिल्म होगी, जो पहले कभी नहीं देखी गई।
राज निदिमोरु और कृष्णा डी.के. द्वारा सह-निर्देशित और सैफ अली खान निर्मित 'गो गोवा गॉन' में सैफ के अलावा कुणाल खेमू, वीर दास और पूजा गुप्ता थीं।


Click it and Unblock the Notifications












