इंडिया में पाकिस्तान के शाहरूख - काजोल, शाहरूख और करण के साथ शूटिंग!
[बॉलीवुड समाचार] अब इसे इत्तेफाक ही कहिए कि पाकिस्तान टीवी की सबसे प्यारी जोड़ी हमसफर फेम फवाद खान और माहिरा शेख एक साथ इंडिया में अलग अलग शूटिंग कर रही हैं। ज़्यादा कन्फ्यूज़ मत हो जाइए। फवाद खान करण जौहर की कपूर एंड सन्स के लिए शूट कर रहे हैं जबकि माहिरा शेख शाहरूख खान के साथ रईस की शूटिंग कर रही हैं।
फवाद और माहिरा ने पाकिस्तान के सुपरहिट सीरियल हमसफर में काम किया है और उनकी जोड़ी सबकी फेवरिट रही है। इंडिया में भी इस जोड़ी के काफी कद्रदान हैं और इन्हें वहां का शाहरूख-काजोल कहा जाए तो चौंकिएगा मत।
माहिरा ने रईस के पहले दिन की शूटिंग खत्म की और ट्वीट किया कि भले ही वो नर्वस थी लेकिन शाहरूख खान ने उनकी काफी मदद की। और पहला दिन उनके लिए काफी अच्छा रहा।
ALSO READ :टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती इस खान के आगे रिजेक्ट
वहीं फवाद खान आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कपूर एंड सन्स के लुक टेस्ट में लग गए हैं। इस फिल्म में फवाद और सिद्धार्थ भाई बने हैं। जिनमें से एक कोई गे है और यही फिल्म का प्लॉट है।


Click it and Unblock the Notifications
