फरहान की अगली फिल्म में होगी सोनम!

लगता है सोनम कपूर के दिन फिरने वाले हैं तभी तो अब उनकी तारीफ वह निर्माता-निर्देशक भी करने लगे हैं जो जल्दी किसी की तारीफ नहीं करते हैं। आप सोच रहे होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं तो सुनिये हम बात कर रहे हैं अभिनेता और निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर की, जिन्हें कि सोनम कपूर ने काफी प्रभावित कर दिया है।

आने वाली फिल्म भाग मिल्खा भाग... में फरहान के साथ लीड रोल कर रहीं सोनम कपूर के बारे में फरहान ने कहा कि उन्हें खुशी होगी कि वह सोनम के साथ दोबारा काम करें।

सोनम के कसीदे पढ़ते हुए फरहान ने कहा कि सोनम काफी मेहनती हैं और अपने काम के प्रति सजग हैं। इसलिए लोगों को लगने लगा है कि हो सकता है कि फरहान अपनी अगली फिल्म में सोनम को अभिनेत्री ले लें।

गौरतलब है कि भाग मिल्खा भाग.को मशहूर फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा बना रहे हैं। चूंकि फिल्म मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित है इसलिए इस फिल्म के प्रति लोगों की काफी दिलचस्पी बढ़ गयी है।

12 जुलाई को प्रर्दशित हो रही फिल्म भाग मिल्खा भाग में लीड रोल फरहान अख्तर और सोनम कपूर कर रहे हैं। फिल्म के गाने मशहूर गीतकार प्रसून जोशी ने लिखे हैं।

फरहान ने इस रोल के लिए खासी मेहनत की है। फरहान ने कहा कि मैं जब मिल्खा सिंह से मिला तो केवल उन्हें सुना.. मुझे उनसे सवाल करने की हिम्मत ही नहीं हुई। वह एक महान व्यक्ति हैं जिनकी हर एक बात दिल को छू जाती है जिससे आंखों में खुद ब खुद आंसू भर आते हैं। मैंने सिर्फ मिल्खा सिंह को महसूस किया और अपनी रोल कर दिया। उम्मीद करता हूं लोगों के फिल्म पसंद आयेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X