भाग मिल्खा भाग से युवाओं में भी मशहूर हो जाऊंगा: मिल्खा सिंह
इन दिनों फरहान अख्तर द्वारा अभिनित फिल्म भाग मिल्खा भाग.. के गाने जिंदा हूं तब तो... ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच है। एक सरदार के रूप में फरहान अख्तर काफी अच्छे लग रहे हैं फिल्म के ट्रेलर में। फिल्म के ट्रेलर लांचिग के मौके पर भारत के महान एथलिट मिल्खा सिंह ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि आज इस सब्जेक्ट पर फिल्म बन रही हैं, मेरे समय के तो लोग मुझे जानते ही हैं, इस फिल्म के बाद आज के युवाओं में भी मैं मशहूर हो जाऊंगा।
वैसे मिल्खा सिंह का कहना है कि वह फिल्में नहीं देखते हैं उन्होंने पिछली फिल्म 1960 में देखी थी लेकिन भाग मिल्खा भाग.. को उन्हें जल्द से जल्द थियेटर में देखने का इंतजार है। मालूम 12 जुलाई को प्रर्दशित हो रही फिल्म भाग मिल्खा भाग में लीड रोल फरहान अख्तर और सोनम कपूर कर रहे हैं। फिल्म के गाने मशहूर गीतकार प्रसून जोशी ने लिखे हैं।
भाग मिल्खा भाग.. को मशहूर फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा बना रहे हैं। चूंकि फिल्म मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित है इसलिए इस फिल्म के प्रति लोगों की काफी दिलचस्पी बढ़ गयी है। फरहान ने भी इस फिल्म के लिए काफी पसीना बहाया है।
आईये आपको दिखाते हैं भाग मिल्खा भाग की तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications