गौहर खान को पड़े थप्पड़ की गूंज बॉलीवुड तक
बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस 7 की विजेता गौहर खान के साथ हाल ही में रॉ स्टार रियैलिटी शो के दौरान हुए हादसे के बाद से लोगों ने गौहर खान को सपोर्ट करना शुरु कर दिया है। गौहर खान के परिवार वाले व उनके करीबी दोस्त कुशाल टंडन भी गौहर के साथ बद्सलूकी करने वाले को कड़ी सजा दिलाना चाहते हैं। इतना ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कुछ सितारे भी गौहर को अपना सपोर्ट देने आगे आए हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री विशाखा सिंह ने गौहर खान के साथ हुए इस हादसे की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा है कि जिस भी घटिया इंसान ने गौहर के साथ ऐसा किया है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
साथ ही बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर का कहना है कि इस तरह की हरकत करने वाले लोगों को ढूंढ ढूंढ कर इस दुनिया से ही बाहर कर देना चाहिए। फरहान अख्तर ने हाल ही में एक वीडियो निकाला था जिसमें उन्होंने महिलाओं के अधिकारों व उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की बात कही है। गौहर खान के साथ हुए इस हादसे को लेकर फरहान ने ट्विटर पर गौहर खान को सपोर्ट किया है।
गौहर खान को हाल ही में रियैलिटी शो रॉ स्टार के फिनाले के दिन एक 24 वर्षीय मुस्लिम युवक ने ये कहते हुए थप्पड़ मार दिया कि गौहर मुस्लिम होकर इतने छोटे कपड़े नहीं पहन सकतीं।


Click it and Unblock the Notifications












