गौहर को पड़ा थप्पड़ तो खानों को भी पड़ना चाहिए- Fans Reaction
पिछले साल बिग बॉस की विजेता रह चुकीं अभिनेत्री गौहर खान को हाल ही में रॉ स्टार रियैलिटी शो की शूटिंग के दौरान एक मुस्लिम युवक ने ये कहते हुए थप्पड़ मार दिया कि वो मुस्लिम होकर इतने छोटे कपड़े कैसे पहन सकती हैं। गौहर जहां स्टेज पर खड़ी होकर इस वाक्ये से अचंभित होकर रोने लगीं वहीं वहां पर मौजूद लोग भी इस बात का पूरी तरह से विरोध करते दिखे।
अकिल मलिक नाम के युवक ने गौहर को थप्पड़ मारा और पुलिस ने अकिल को उसी वक्त गिरफ्तार करके हिरासत में भी ले लिया। युवक ने ना सिर्फ गौहर को थप्पड़ मारा बल्कि उन्होंने गौहर के साथ बद्सलूकी भी की। गौहर के साथ हुए इस हादसे की खबर जैसे ही उनके फैंस तक पहुंची सभी ने मिलकर इस घटना की निंदा की और सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर जाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
आइये जानते हैं गौहर के साथ हुए इस हादसे पर उनके फैंस की क्या राय है।


Click it and Unblock the Notifications











