भाग मिल्खा भाग से हटाये गये लिपलॉक-इंटिमेट सींस!

12 जुलाई को बहुचर्चित फिल्म भाग मिल्खा भाग पर्दे पर पहुंच रही है। फिल्म की कहानी भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित है इसलिए यह फिल्म लोगों की उत्सुकता का कारण बनी हुई है।

लेकिन फिल्म के गाने जिंदा हूं मैं.. में फरहान अख्तर ने एक आस्ट्रेलियन अभिनेत्री रेबेका के लिपलॉक सीन ने काफी कौतहूल पैदा कर दिया है। जिसके बारे में हीरो फरहान ने कहा था कि लिपलॉक सीन फिल्म की जरूरत है।

लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि फिल्म में केवल रेबेका-फरहान के लिपलॉक सीन ही नहीं है बल्कि इंटिमेट सीस भी है जिन्हें अब निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने हटाने का मौका ले लिया है। अब उन्हें लगता है कि इन सींस की वजह से मिल्खा सिंह पर बनी फिल्म के मायने बदल जायेंगे क्योंकि लोग इन सींस को कुछ ज्यादा ही तवज्जो दे रहे हैं।

इसलिए हो सकता है कि 12 जुलाई को जो फिल्म रीलिज हो उसमें इंटिमेट सींस और लिपलॉक देखने को ना मिले। वैसे फिल्म भाग मिल्खा भाग की तारीफ मिल्खा सिंह ने भी की है। स्पेशल स्क्रीनिंग के तहत फिल्म देखने के बाद भावुक हुए मिल्खा सिंह ने कहा कि भाग मिल्खा भाग बेहतरीन फिल्म है जिसके लिए मैं राकेश ओमप्रकाश मेहरा औऱ प्रसून जोशी को दिल से बधाई देता हूं और उनका शुक्रिया अदा करता हूं।

तो वहीं मिल्खा सिंह ने फिल्म के हीरो फरहान अख्तर के लिए कहा कि उस लड़के ने तो मेरा रोल करने के लिए अपनी पूरी जान लगा दी है। आप 1958 ओलंपिक में मेरी फोटो देखेंगे और फिल्म में फरहान को देखेंगे तो आप अंतर नहीं कर पायेंगे। मेरे संघर्ष और मेरी जवानी को पूरी तरह से फरहान ने अपने सशक्त अभिनय से पर्दे पर चरितार्थ कर दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X