भाग मिल्खा भाग का लिपलॉक कहानी की डिमांड
एक बार फिर से फरहान अख्तर अपनी आने वाली फिल्म भाग मिल्खा भाग.. को लेकर खासे चर्चा में हैं। फिल्म देश के गौरव धावक मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित हैं। फिल्म के प्रोमो ने फिल्म के प्रति जिज्ञासा पैदा कर दी है।
लेकिन एक सीन सबके निशाने पर है कि आखिर मिल्खा सिंह के जीवन पर बनने वाली फिल्म में लिपलॉक सीन को रखने की क्या जरूरत थी? क्या इस सीन के लिए खुद मिल्खा सिंह कभी तैयार हुए होंगे जो कि शुरू से कहते आ रहे हैं कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने उन्हीं के जीवन को पूरी तरह से फिल्म में चरितार्थ किया है।
जिस पर बात करते हुए अभिनेता फरहान अख्तर ने कहा कि फिल्म के जिस किसिंग सीन पर इतनी चर्चा हो रही है वह फिल्म का जरूरी हिस्सा है जो कहानी की गति को आगे बढ़ाता है।
फिल्म में जबरदस्ती कुछ भी ठूंसा नहीं गया है। मालूम हो कि भाग मिल्खा भाग.. में फरहान अख्तर ने ऑस्ट्रलियाई अभिनेत्री रेबेका ब्रीडस संग लिपलॉक सीन दिया है। खैर फरहान की यह सफाई कितनी सही है इस बारे में पता 12 जुलाई को चलेगा जिस दिन फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर पहुंचेगी।
आईये आपको दिखाते हैं भाग मिल्खा भाग की तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











