..................... फरहान अख्तर ने फ़िल्म तूफान के लिए 6 सप्ताह में बढ़ाया 15 किलो वजन | Farhan Akhtar puts up 15 kilos for Toofan in just 6 weeks - Hindi Filmibeat

इस स्टार ने अपनी फिल्म के लिए 6 हफ्ते में बढ़ाया 15 किलो वजन- बड़ी चुनौती को किया पार

By Staff

फरहान अख्तर ने अपनी आगामी फिल्म "तूफ़ान" के पहले लुक पोस्टर के साथ सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक मुक्केबाज के लुक में फरहान काफी जंच रहे हैं। वास्तविक जीवन में भी, फरहान अपनी फिटनेस को अनुशासन के साथ पटरी पर रखना बखूबी जानते हैं। लेकिन तूफ़ान के साथ, यह पहली बार होगा जब हम एक्टर को बढ़े वजन के साथ देखने वाले हैं।

एक स्पोर्ट्सपर्सन के किरदार को चित्रित करने के लिए, फरहान को कई तरह के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना पड़ा है। फरहान ने इसके लिए पेशेवर मुक्केबाजी में प्रशिक्षण लिया है। उन्हें पहले, फ़िल्म के एक भाग के लिए अपना वजन कम कर के दमदार फिसिक बनाने की जरूरत थी। जिसके बाद, उन्हें फिल्म में एक हिस्से के लिए इसे पहले जैसा करना पड़ा, जिसके लिए उन्हें 6 सप्ताह में 15 किलो वजन बढ़ाना था। फिट होने से लेकर वजन बढ़ाने तक का उनका यह शारिरिक ट्रांसफॉर्मेशन, उनकी टीम और उनके लिए बड़ी चुनौती थी।

Farhan Akhtar

अपने किरदार के लिए वजन बढ़ाने और घटाने के बारे में हमें बताते हुए, फरहान कहते हैं, "मेरे लिए, फिटनेस जीने का एक तरीका है, न कि केवल एक दिनचर्या। अपने क्राफ्ट के बावजूद, मैं एक स्वस्थ और अनुशासित जीवन शैली जीना पसंद करता हूं। मैं हमेशा उन चीजों से बचता हूं जो मेरे शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं। जीने के तरीके से पूरी तरह से विपरीत जीवन व्यतीत करना, मेरे लिए एक चुनौती थी जिसमें एक्सरसाइज के साथ, कम शारीरिक गतिविधि और अधिक फैट्स, कार्ब्स, स्टार्च खाना शामिल था। ये बेहद कठिन था। हालाँकि, मैंने तला हुआ खाना ज्यादा नहीं खाया था लेकिन स्टार्च और फैट्स ने इसे पूरा कर दिया और कुछ इस तरह मैंने 15 किलो अतिरिक्त वजन बढ़ाया है!"

लॉकडाउन में अपनी तीन बहनों के साथ नजर आईं कैटरीना कैफ, एक से एक खूबसूरत- देंखे फोटो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X