फिर साथ आएंगे फरहान-प्राची
'रॉक ऑन' की सफलता के बाद बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक फरहान अख्तर और अभिनेत्री प्राची देसाई एक बार फिर साथ काम करेंगे लेकिन इस बार वे छोटे पर्दे पर साथ आ रहे हैं।
फरहान और प्राची स्टार प्लस पर 'स्टार सिन्टा-सुपरस्टार्स का जलवा' के रविवार को प्रसारित होने वाले शो की मेजबानी करेंगे। इस शो में अभिनेता सैफ अली खान और अभिषेक बच्चन भी प्रस्तुति देंगे। सैफ 'शुक्ररन अल्लाह', 'ट्विस्ट' और 'आहूं आहूं' पर प्रस्तुति देंगे वहीं अभिषेक 'दस बहाने' और 'वन लव' जैसे गीतों पर डांस का जलवा बिखेरेंगे। दिया मिर्जा, किम शर्मा और उवर्शी शर्मा भी शो में मौजूद रहेंगे।
पढ़ें: यारों के पक्के यार हैं अभय देओल
स्टार इंडिया प्रायवेट लिमिटेड और 'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन' (सिन्टा) ने संयुक्त रूप से इस शो का आयोजन किया है। इस शो के जरिए जरूरतमंद कलाकारों के लिए धन इकट्ठा किया जाएगा। इसके लिए 52 कलाकार इस शो में शामिल होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











