यारों के पक्के यार हैं अभय देओल

हालांकि अभय के मुताबिक वह केवल वही फिल्में करना चाहते हैं जिनमें केवल एक हीरो हो। अभय ने अब तक जिन फिल्मों में काम किया है वे केवल एक ही हीरो पर केंद्रित थीं। अभय कहते हैं कि उन्हें पहली फिल्म 'सोचा ना था' से लेकर 'देव डी' तक ज्यादातर फिल्में ऐसी मिली जिनमें केवल एक हीरो था। वह कहते हैं कि जब उन्हें एकल हीरो वाली फिल्मों के प्रस्ताव मिल रहे हैं तो वह खुद को साबित करने का मौका नहीं गंवाएंगे।
जोया की फिल्म को स्वीकृति देने पर अभय कहते हैं कि यदि वह इस फिल्म में काम करने से इंकार कर देते तो यह बहुत बड़ी मूर्खता होती। उन्होंने कहा कि यद्यपि इस फिल्म में तीन हीरो हैं लेकिन तीनों के किरदार रोचक हैं और उनका समान महत्व है। इसलिए उन्होंने इस फिल्म में काम करना स्वीकार किया।
अभय इससे पहले फरहान अख्तर-रितेश सिधवानी की फिल्म 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड' में अभिनय कर चुके हैं। रीमा काग्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कई हीरो थे। अभय कहते हैं कि अगर फरहान और ऋतिक उनके दोस्त नहीं होते तो इस फिल्म के लिए अपनी स्वीकृति नहीं देते। अभय पर यह जुमला एकदम फिट होता है कि वो यारों के यार हैं।


Click it and Unblock the Notifications