30 लाख ट्विटर फॉलोवर्स वाले फरहान से आगे हूं मैं- कमाल खान
फरहान अख्तर ने 21 मई को ट्वीट किया आज मैं ट्विटर पर तीन बार मिलियनएयर हो चुका हूं। लोगों के प्यार को कभी भी मैं अनदेखा नहीं कर सकता। आप सभी को ढ़ेर सारा धन्यवाद। फरहान अख्तर के इस ट्वीट के बाद लोगों ने फरहान को ढ़ेर सारी बधाइयां देनी शुरु कीं और कई लोगों ने कहा कि फरहान इस सफलता को डिसर्व करते हैं। लोगों ने लिखा कि फरहान एक बेहतरीन एक्टर और फिल्ममेकर हैं। उन्हें लोग बेहद चाहते हैं और उनकी फिल्में तो सबसे अलग हटकर होती हैं।
लेकिन वहीं कमाल खान ने उन्हें जवाब देते हुए कहा सिर्फ तीन बार मिलियन, इसका मतलब है कि मैं तुमसे बड़ा सुपर स्टार हूं।
अब अगर देखा जाए तो कमाल आर खान के कुल ट्विटर फॉलोवर्स हैं मात्र 292 हजार। तो नंबर्स के मामले में तो फरहान अख्तर कमाल आर खान से कहीं आगे हैं लेकिन इसके बावजूद कमाल खान का मानना है कि वो फरहान अख्तर से बड़े सुपर स्टार हैं। इसी से साबित हो जाता है कि कमाल खान कितने बड़े मुंह बोले इंसान हैं।


Click it and Unblock the Notifications












